पिथौरागढ़ में लॉकडाउन में मॉर्निग वॉक पर निकले पांच लोगों का किया चालान

पिथौरागढ़ पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान मॉर्निग वॉक पर निकले पांच लोगों का चालान किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Apr 2020 09:48 PM (IST) Updated:Thu, 02 Apr 2020 06:18 AM (IST)
पिथौरागढ़ में लॉकडाउन में मॉर्निग वॉक पर निकले पांच लोगों का किया चालान
पिथौरागढ़ में लॉकडाउन में मॉर्निग वॉक पर निकले पांच लोगों का किया चालान

पिथौरागढ़, जेएनएन : कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन किया गया है। लोगों को घरों पर ही रहने की सलाह दी गई है। बावजूद इसके कुछ लोग अपने और समाज के प्रति गंभीर नहीं हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस द्वारा सख्ती बरती जा रही है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 15 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

बुधवार की सुबह पुलिस ने रई क्षेत्र में 6 लोगों को बेवजह घूमते पाया। पुलिस ने सभी के खिलाफ 151 के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। सभी को एसडीएम न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इसके अलावा जीआइसी रोड में खाली टहल रहे 4 युवाओं के चालान किए। मार्निंग वॉक पर निकले 5 लोगों के खिलाफ 81 के तहत चालान किए गए। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ओपी शर्मा ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए लोग घरों पर ही रहें। प्रशासन की ओर से सभी जरू रतमंदों/मजदूर वर्गाें के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। पुलिस की टीम सभी गली-मोहल्लों, गांवों में दबिश दे रही है। बेवजह घूमने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी