फल्याटी में दोमंजिला मकान जलकर राख

मुनस्यारी तहसील के फल्याटी गांव में गुरुवार मध्य रात्रि के आसपास एक दोमंजिला आवासीय मकान में आग लग गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 05:30 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 05:30 PM (IST)
फल्याटी में दोमंजिला मकान जलकर राख
फल्याटी में दोमंजिला मकान जलकर राख

संवाद सूत्र, मुनस्यारी: तहसील के फल्याटी गांव में गुरुवार मध्य रात्रि के आसपास एक दोमंजिला आवासीय मकान में आग लग गई। मकान में रखी 25 हजार की नकदी, एक तोला सोना खाक हो गया। जबकि दो जानवरों की मौत हो गई ।

घटना गुरु वार देर रात ग्यारह बजे के बाद की है। फल्याटी गांव निवासी आनंद सिंह के दोमंजिला मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। मकान में पुरानी लकड़ी होने से आग ने तेजी पकड़ ली। आग की लपटें तेज होने पर परिवारजनों की नींद खुली। परिवारजनों द्वारा हल्ला मचाए जाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गांव के युवाओं ने आग के बीच अंदर जाकर परिवार के सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। मकान के भूतल पर बनी गोशाला में बंधी दुधारु गाय और उसकी बछिया को नहीं बचाया जा सका। दोनों जानवर जिंदा जल गए।

प्रभावित परिवार के मुखिया आनंद सिंह ने बताया कि घर में रखा सारा सामान जल गया है। घर में रखी 25 हजार की नकदी, एक तोला सोना भी आग की भेंट चढ़ चुके हैं। मकान सहित लाखों रु पये का सामान जला है। सूचना मिलने पर शुक्रवार की सुबह राजस्व पुलिस उप राजस्व निरीक्षक राजेंद्र सिंह सामंत और होमगार्ड जवान बाला सिंह गांव पहुंचे। राजस्व पुलिस ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दे दी है। पीड़ित परिवार के पास शरीर पर पहने कपड़ों के अलावा अन्य कुछ भी नहीं बचा है। ग्रामीणों ने दैवीय आपदा बताते हुए प्रशासन से आपदा मद से तत्काल राहत देने की मांग की है। पीड़ित परिवार ने गांव में ही दूसरे के घर पर शरण ली है।

chat bot
आपका साथी