चारा काट रहे युवक की पेड़ से गिरकर मौत

संवाद सूत्र, मुनस्यारी: तहसील क्षेत्र के चौना गांव में जानवरों के लिए चारा काटने के दौरान एक युव

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 05:51 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 05:51 PM (IST)
चारा काट रहे युवक की पेड़ से गिरकर मौत
चारा काट रहे युवक की पेड़ से गिरकर मौत

संवाद सूत्र, मुनस्यारी: तहसील क्षेत्र के चौना गांव में जानवरों के लिए चारा काटने के दौरान एक युवक की पेड़ से गिर जाने के चलते मौत हो गई। गिरने के बाद गंभीर रू प से घायल हुए युवक को अस्पताल लाने के लिए भेजी गई 108 एंबुलेंस मार्ग बंद होने के कारण आधे मार्ग तक ही पहुंच पाई। युवक ने जिला चिकित्सालय में दम तोड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार चौना गांव निवासी भरत सिंह उम्र 36 वर्ष सोमवार को पास के जंगल में जानवरों के लिए चारा काटने गया था। चारा काटने के लिए वह एक पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान संतुलन गड़बड़ा जाने से वह जमीन आ गिरा और गंभीर रू प से घायल हो गया। ग्रामीण युवक उसे जंगल से गांव लाए इसकी सूचना 108 एम्बुलेंस को दी। मुनस्यारी से रवाना हुई एंबुलेंस सड़क खराब होने के चलते गांव तक नहीं पहुंच पाई। ग्रामीण युवक को डोली में लेकर एंबुलेंस तक पहुंचे। एंबुलेंस से भरत को मुनस्यारी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। मंगलवार को सुबह चार भरत जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहा चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। अपरह्नन चार बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन का समाचार मिलते ही चौना गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक कार्यकर्ता हीरा सिंह चिराल ने इसकी सूचना एसडीएम और तहसीलदार को दी। घटना की जानकारी जुटाने के लिए राजस्व टीम गांव भेजी जा रही है।

chat bot
आपका साथी