जिला मुख्यालय के पेट्रोल पंप सूखे

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: जिला मुख्यालय में पेट्रोल की किल्लत होने लगी। पंप संचालकों ने सुबह स

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 03:22 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 03:22 PM (IST)
जिला मुख्यालय के पेट्रोल पंप सूखे
जिला मुख्यालय के पेट्रोल पंप सूखे

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: जिला मुख्यालय में पेट्रोल की किल्लत होने लगी। पंप संचालकों ने सुबह से ही पेट्रोल खत्म होने के बोर्ड लटका दिए। वाहन चालक पेट्रोल के लिए भटकते रहे। फिलहाल डीजल का कोई संकट जिले में नहीं है।

दीप पर्व पर पेट्रोल के टैंकर नहीं पहुंचने से पेट्रोल का संकट गहरा गया है। पिछले चार दिनों से जिला मुख्यालय में पेट्रोल के वाहन नहीं पहुंचे हैं। जिसके चलते पेट्रोल का संकट गहरा गया है। रविवार को पेट्रोल पंप संचालकों ने बचा-खुचा तेल उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया। सोमवार को पंप सुबह से ही ड्राइ हो गए। दुपहिया वाहन चालकों की भारी भीड़ पेट्रोल पंपों में लगी रही। लोग इस उम्मीद में खड़े रहे कि पेट्रोल के वाहन पहुंच जायेंगे, देर सायं तक वाहन नहीं पहुंचे। जिला मुख्यालय में हर रोज औसतन सात से आठ हजार लीटर पेट्रोल की खपत होती है, जबकि 10 से 12 हजार डीजल की ज रू रत पड़ती है।

-दीपावली के चलते पेट्रोल नहीं पहुंच पाया था। अब पेट्रोल के तीन टैंकर पिथौरागढ़ की ओर रवाना हो चुके हैं। मंगलवार से स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में आ जाएगी।

मनोज वर्मन, डीएसओ, पिथौरागढ़।

chat bot
आपका साथी