पेयजल निगम कर्मियों का कार्य बहिष्कार शुरू

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: वेतन और पेंशन की मांग को लेकर पेयजल निगम कर्मियों का कार्य बहिष्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Jan 2019 04:16 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jan 2019 04:16 PM (IST)
पेयजल निगम कर्मियों का कार्य बहिष्कार शुरू
पेयजल निगम कर्मियों का कार्य बहिष्कार शुरू

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: वेतन और पेंशन की मांग को लेकर पेयजल निगम कर्मियों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने अब तक आंदोलन की सुध नहीं लिए जाने पर नाराजगी जताते हुए आंदोलन को तेज कर देने की चेतावनी दी है।

उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के तत्वाधान में कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार के बाद निगम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि पिछले तीन माह से उन्हें वेतन और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिली है, जिसके चलते उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियोंने कहा कि हड़ताल के बाद भी सरकार उनकी नहीं सुनती है तो उनके परिजन भी प्रदर्शन में शामिल हो जायेंगे। प्रदर्शन करने वालों में महासंघ के जिलाध्यक्ष अविनाश कुमार चंद, सचिव अम्बर सिंह, टीआर दुग्ताल, अरविंद, उमेद सिंह, वृजेश वल्दिया, गोविंद सिंह महर, प्रकाश सामंत, मदन भंडारी, आरआर दयाल, बीर सिंह, कलावती देवी आदि शामिल थे। हड़ताल के चलते पेयजल निगम कार्यालयों में कामकाज ठप रहा।

chat bot
आपका साथी