जिला सैनिक कल्याण विभाग ने लगाया शिविर

संवाद सूत्र, थल : जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग ने शुक्रवार को थल में पूर्व सैनिकों के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Feb 2019 11:12 PM (IST) Updated:Fri, 15 Feb 2019 11:12 PM (IST)
जिला सैनिक कल्याण विभाग ने लगाया शिविर
जिला सैनिक कल्याण विभाग ने लगाया शिविर

संवाद सूत्र, थल : जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग ने शुक्रवार को थल में पूर्व सैनिकों के लिए शिविर का आयोजन किया। शिविर में पूर्व सैनिकों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

विभाग के कर्नल श्याम सिंह ने पूर्व सैनिकों को पेंशन, कैंटीन, चिकित्सा सुविधा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कुंदन सिंह खोलिया ने वीरांगना महिलाओं और पूर्व सैनिक आश्रितों को मिलने वाली सहायता के बारे में बताया। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष गोविंद भट्ट ने सैनिक बाहुल्य थल क्षेत्र में कैंटीन और चिकित्सा सुविधा दिए जाने के साथ ही केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की मांग रखी। पूर्व सैनिक संगठन के कोषाध्यक्ष पूरन सिंह भैंसोड़ा ने चर्मागाड़ कैंटीन से समय पर सामान नहीं मिलने का मामला उठाया। शिविर में कुंवर सिंह मेहता, मोहन सिंह चौहान, लक्ष्मण सिंह भैंसोड़ा, दान सिंह बसेड़ा, त्रिलोक सिंह जंगपांगी, किशन सिंह भैंसोड़ा, दानी चंद, नारायण सिंह गुरुंग, जीवन सिंह सामंत, प्रहलाद सिंह भैंसोड़ा, धरम सिंह कठायत, जगत सिंह भैंसोड़ा, गिरीश चंद्र भट्ट, मथुरा दत्त भट्ट, आनंद सिंह कठायत, लक्ष्मण सिंह देऊपा, हर सिंह कार्की, हीरा सिंह बसेड़ा, किशन सिंह कन्याल, प्रेम सिंह नेगी सहित तमाम पूर्व सैनिक मौजूद रहे। शिविर समापन से पूर्व पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

chat bot
आपका साथी