जिलाधिकारी ने पैदल भ्रमण कर लोगों को किया मास्क पहनने को प्रेरित

पिथौरागढ़ जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए बुधवार को डीएम ने क्षेत्र का भ्रमण किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 10:35 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 10:35 PM (IST)
जिलाधिकारी ने पैदल भ्रमण कर लोगों को किया मास्क पहनने को प्रेरित
जिलाधिकारी ने पैदल भ्रमण कर लोगों को किया मास्क पहनने को प्रेरित

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए बुधवार को जिलाधिकारी ने नगर भ्रमण कर लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया।

जिलाधिकारी आनंद स्वरू प ने पैदल नगर का भ्रमण किया। इस दौरान बगैर मास्क के घूम रहे कई लोगों को उन्होंने अपने पास बुलाकर कोरोना के बढ़ते संकट से अवगत कराते हुए कहा कि वे अनिवार्य रू प से मास्क पहने, शारीरिक दूरी बनाए रखें। एक स्थान पर अधिक लोग एकत्र न हो। उन्होंने मास्क को कान पर लटकाने वाले लोगों से कहा कि वे मुंह और नाक को मास्क से ढके। बढ़ रहे संक्रमण के बावजूद नगर में कई लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं। ======== हंस फाउंडेशन ने विद्यालय और व्यापारियों को वितरित किए पांच हजार मास्क

पिथौरागढ़: हंस फाउंडेशन ने पिथौरागढ़ जिले के विद्यालय, व्यापारियों और सामाजिक संस्था को पांच हजार मास्क उपलब्ध कराए।

आपात सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेंद्र चिल्कोटी ने बताया कि हंस फाउंडेशन की माता मंगला और भोले जी महाराज ने विवेकानंद विद्या मंदिर को 1700, सरस्वती शिशु मंदिर को 700, सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरम को 500, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर खड़कोट को 500, नगर के व्यापारियों को 600 और सज्जन लाल सोसायटी को 1000 मास्क उपलब्ध कराए हैं। आपात सेवा ट्रस्ट ने हंस फाउंडेशन का आभार जताया है।

======= कोविड नियमों का उल्लंघन पर 50 लोगों का काटा चालान

लोहाघाट : कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद कोविड के नियमों का पालन सख्ती से करवाया जा रहा है। पुलिस बिना मास्क पहने बाजार घूमने वाले लोगों का लगातार चालान काट रही है। बुधवार को थानाध्यक्ष मनीष खत्री के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाजार में 50 चालान काटे और 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद भी लोग नियमों का पालन करते नहीं दिख रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शारीरिक दूरी और मुंह पर मास्क जरूरी है, लेकिन कुछ व्यक्तियों की लापरवाही की वजह से कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। मास्क से परहेज जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस टीम में एसआइ देवेंद्र सिंह मेहता, गणेश सिंह माहरा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी