जलकर जमा नहीं करने पर कटेंगे संयोजन

संसू बेरीनाग जल संस्थान बेरीनाग ने 22 मार्च तक जलकर जमा नहीं करने पर संयोजन काटने की चेतावनी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 10:48 PM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2019 10:48 PM (IST)
जलकर जमा नहीं करने पर कटेंगे संयोजन
जलकर जमा नहीं करने पर कटेंगे संयोजन

संसू, बेरीनाग: जल संस्थान बेरीनाग ने 22 मार्च तक जलकर जमा नहीं करने पर संयोजन काटने की चेतावनी दी है। अवर अभियंता जल संस्थान महेश रौतेला ने बताया कि क्षेत्र में निजी और सरकारी विभागों पर जल संस्थान का 15 लाख का बकाया है। जिसमें दस लाख सरकारी विभागों पर और पांच लाख निजी लोगों का बकाया है। जल संस्थान कर्मी घर-घर जाकर बिल जमा कर रहे हैं। निर्धारित तिथि तक बिल जमा नहीं होने पर राजस्व विभाग के माध्यम से वसूली की जाएगी। इसी के जल संयोजन विच्छेद किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी