पिथौरागढ़ में महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा

पिथौरागढ़ में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने अनूठा प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 11:01 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 11:01 PM (IST)
पिथौरागढ़ में महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा
पिथौरागढ़ में महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने अनूठा प्रदर्शन किया। क्रिकेट किट पहनकर हाथों में सिलिंडर लिए कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने महंगाई कम करने के लिए जल्द कदम नहीं उठाए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर की अगुवाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित साह के मुखौटे पहनकर गांधी चौक पहुंचे कार्यकताओं ने क्रिकेट किट में खाली सिलिंडर लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सभा में कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में पहली बार पेट्रोल के दाम 100 रुपये लीटर हो गया है। पेट्रोल के दाम शीर्ष पर पहुंचाकर भाजपा सरकार ने शतकवीर होने का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह स्थिति तब है जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें सामान्य बनी हुई हैं। खाद्यान्न में बढ़ रही महंगाई से आम आदमी के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हो गया है। यातायात लगातार महंगा होता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि महंगाई को कम नहीं किया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश सचिव करन सिंह, जिला महासचिव आनंद धामी, प्रकाश देवली, शिवम पंत, पारस सिंह, भूरे मियां, नवीन ऐरी, कार्तिक खर्कवाल, त्रिभुवन चुफाल, अभिषेक कोहली, भुवन जोशी, सागर कुमार, राजेश शर्मा, आशीष सुरकाली, महेंद्र नाथ, करन लावट, विनय वल्दिया, अंकुर महर, धीरज कुमार, कमलेश गिरी, देवेंद्र लोहिया, आदि शामिल थे। प्रदर्शन के बाद गांधी चौक से नगरपालिका होते हुए सिल्थाम तक पदयात्रा निकाली।

chat bot
आपका साथी