कांग्रेसियों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ टिप्पणी से गुस्साए कांग्रेसिया ने पीएम का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 May 2019 10:07 PM (IST) Updated:Tue, 14 May 2019 06:31 AM (IST)
कांग्रेसियों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
कांग्रेसियों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ टिप्पणी से गुस्साए कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। पार्टी ने कहा चुनाव में अपनी हार देख प्रधानमंत्री अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

तिलढुकरी स्थित पार्टी कार्यालय में समक्ष प्रदर्शन करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिवंगत आत्माओं के खिलाफ टिप्पणी भारतीय सभ्यता नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी टिप्पणी से भारतीय सभ्यता का भी मजाक उड़ाया है। प्रधानमंत्री सिर्फ चुनावी फायदे के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने एक बार भी देश के विकास, नोटबंदी जैसे मुद्दों पर बात नहीं की। उन्होंने किसानों के मुद्दों को एक बार भी नहीं उठाया। वक्ताओं ने कहा कि मोदी को अपने अनर्गल टिप्पणी के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, कैलाश चंद्र जोशी, रजत विश्वकर्मा, मनोज पांडे, शुभम बिष्ट, आनंद धामी, पारस, जावेद खान, रहीश, शहबाज खान, सुधीर चौहान, ललित पाल, त्रिलोक बिष्ट, कमलेश, अरू ण महर, रोहन सौन, निर्मल सौन, महिपाल वल्दिया आदि शामिल थे। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।

chat bot
आपका साथी