तेल मूल्यों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

पेट्रोल और डीजल मूल्यों में हो रही बढ़ोतरी से खिन्न कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पिथौरागढ़ र्म प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 11:10 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:14 AM (IST)
तेल मूल्यों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
तेल मूल्यों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

पिथौरागढ़, जेएनएन : पेट्रोल और डीजल मूल्यों में हो रही बढ़ोतरी से खिन्न कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मूल्य नहीं घटाए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए कहा कि तेल मूल्यों में बढ़ोतरी के नाम पर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा ने आज बढ़ोतरी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। बढ़ोत्तरी ऐसे समय में हो रही है जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल के मूल्य न्यूनतम स्तर पर हैं। तेल मूल्यों में बढ़ोतरी से राशन, सब्जी के मूल्य लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना की मार से बेहाल देश के आम आदमी के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने तेल मूल्यों में की गई बढ़ोतरी अविलंब वापस नहीं लिए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश सचिव करन सिंह, प्रवक्ता दीपक तिवारी, विधानसभा अध्यक्ष शुभम बिष्ट, प्रवक्ता चंचल बोरा, प्रकाश देवली, महेश धामी सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी