आपदा पीड़ितों को दी जा रही राहत सामग्री के मानक पर भड़के कांग्रेसी

संवाद सूत्र, धारचूला : आपदा पीड़ितों को दी जा रही राहत राशि को पीड़ितों का अपमान बताते हुए

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Aug 2018 11:28 PM (IST) Updated:Mon, 13 Aug 2018 11:28 PM (IST)
आपदा पीड़ितों को दी जा रही राहत सामग्री के मानक पर भड़के कांग्रेसी
आपदा पीड़ितों को दी जा रही राहत सामग्री के मानक पर भड़के कांग्रेसी

संवाद सूत्र, धारचूला : आपदा पीड़ितों को दी जा रही राहत राशि को पीड़ितों का अपमान बताते हुए कांग्रेसजनों ने तहसील कार्यालय के सम्मुख प्रदर्शन किया। आपदा से परेशान लोगों को दी जा रही राहत सामग्री को ऊंट के मुंह में जीरा बताया। शीघ्र आपदा पीड़ितों को 2013 की आपदा के मानकों के हिसाब से राहत नहीं दिए जाने पर आपदा प्रभावित क्षेत्र में आंदोलन की धमकी दी गई।

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व और विधायक हरीश धामी की मौजूदगी में आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस ने कहा कि आपदा पीड़ितों को राहत के नाम पर घटिया गुणवत्ता का कम राशन, दो पीस मोमबत्त्ती, एक मार्चिस, एक लीटर तेल , पचास ग्राम दूध, पचास ग्राम चायपत्ती और पाव भर चीनी दी जा रही है। मकान ध्वस्त होने पर एक लाख 19 हजार रु पए, भेड़ बकरिया का मुआवजा तीन हजार , खच्चर और घोडों का मुआवजा 18 हजार तथा भूमि का मुआवजा हजार रु पए प्रति नाली दी जा रही है। ऊपर से आपदा से हुई क्षति के निर्माण भाजपा कार्यकर्ता मनमाने तरीके से कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 2013 की आपदा पीड़ितों में मकान का मुआवजा सात लाख, भेड़ बकरियों का 5 हजार , फसल का प्रति नाली आठ हजार दिया जा रहा है। धारचूला विस क्षेत्र में 23 गांव आपदा से कराह रहे हैं और सरकार उनके जख्मों पर मलहम लगाने के बजाय नमक छिड़क रही है। आपदा पीड़ित टेंटों में हैं उनकी सुध तक नहीं ली जा रही है। 42 दिन बीतने के बाद भी क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत नहीं की गई है। कांग्रेस ने कहा कि आपदा पीड़ितों को पूर्व की भांति मुआवजा नहीं मिला तो कांग्रेस पीड़ितों को साथ लेकर सड़कों पर उतरेगी।

इस मौके पर सीएम के नाम का ज्ञापन एसडीएम आरके पांडेय को सौंपा गया। प्रदर्शन में शामिल प्रमुख लोगों में विधायक हरीश धामी, निवर्तमान नपा अध्यक्ष दशरथी खैर, प्रद्युम्न गब्र्याल, संदीप वर्मा, नंदा बिष्ट, प्रेमा कुटियाल, देवकी गब्र्याल, इंद्रा धामी, नृप सिंह, विजय सिंह , शंकर सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे ।

chat bot
आपका साथी