हिमवीरों ने चलाया सफाई अभियान

संवाद सहयोगी, लोहाघाट : छमनियां चौड़ स्थित 36 वी वाहिनी आइटीबीपी के हिमवीर जवानों ने सोमवार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 11:06 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 11:06 PM (IST)
हिमवीरों ने चलाया सफाई अभियान
हिमवीरों ने चलाया सफाई अभियान

संवाद सहयोगी, लोहाघाट : छमनियां चौड़ स्थित 36 वी वाहिनी आइटीबीपी के हिमवीर जवानों ने सोमवार को सुई के भुमिया मंदिर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत अभियान चलाकर कूडे़ का निस्तारण। कमांडेंट सुभाष चंद्र यादव के दिशा निर्देशन में उप सेनानी संदीप चौधरी, सुबेदार मेजर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में ग्राम सभा भुमिया मंदिर पहुंचे दर्जनों हिमवीर जवानों ने मंदिर परिसर व मां भगवती मंदिर प्रांगण सहित प्राकृतिक जल स्रोतों, गांवों को जोड़ने वाले विभिन्न संपर्क मार्गो पर एकत्रित जैव अजैव कूडे़ का निस्तारण किया। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत जागरूक किया। ग्रामीणों को घरों का कूड़ा सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकने की अपील की। घरों का कूड़ा स्वयं निस्तारण करने का ग्रामीणों ने संकल्प लिया। इस दौरान वाहिनी के तीन दर्जन जवान सहित गांव के ग्रामीण मौजूद रहे। बाद में नवोदय स्कूल के बच्चों को आदित्य भारद्वाज ने योगा की बारीकियों को बताया। विभिन्न आसनों के माध्यम से योग कराया। ग्रामीणों ने हिमवीर जवानों द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की है।

chat bot
आपका साथी