भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल, कांग्रेस की प्रत्याशी तलाश में

जागरण संवाददाता पिथौरागढ़ जिला पंचायत चुनाव में मुंह के बल गिरी कांग्रेस मयूख महर के चुनाव

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Nov 2019 11:14 PM (IST) Updated:Tue, 05 Nov 2019 06:38 AM (IST)
भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल, कांग्रेस की प्रत्याशी तलाश में
भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल, कांग्रेस की प्रत्याशी तलाश में

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: जिला पंचायत चुनाव में मुंह के बल गिरी कांग्रेस मयूख महर के चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा के बाद मूर्छा की स्थिति में है। भाजपा ने चंद्रा पंत के प्रत्याशी होने की घोषणा करते ही कांग्रेस पर मनोवैज्ञानिक दबाव बना दिया है। मयूख महर सहित बड़े नेताओं के मौन से विधायक का चुनाव लड़ने की छुटभैया नेताओं की हसरतें भी आसमान छूने लगी हैं। टिकट पाने के लिए कोई सोशल मीडिया में खुद की पैरवी कर रहा है तो कोई अपने स्वयं को देहरादून तो कोई दिल्ली में बता रहा है।

कांग्रेस के पास पहले से ही एक नाम मयूख महर था। उनके शालीनता के साथ चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा के बाद अब कांग्रेस के कई लोग स्वयं को चुनाव लड़ने के योग्य मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे नेताओं के दावों को लेकर जनता भी लुत्फ ले रही है। वहीं जनाधार रखने वाले कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद महेंद्र सिंह माहरा महू भाई, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती जैसे नेता परिदृश्य से बाहर हैं। मयूख महर के चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय और महेंद्र सिंह माहरा की चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर नहीं करना कई सवाल खड़े कर रही है।

भाजपा ने दिवंगत नेता प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत को प्रत्याशी बना कर स्पष्ट संकेत दे दिया है वह सहानुभूति को बटोरना चाहती है। भाजपा ने प्रचार की रणनीति तय कर दी है। प्रभारी तैनात करते हुए सभी कमेटियां बना दी हैं। विधानसभा प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि भाजपा उप चुनाव के लिए तैयार है और प्रचार एक-दो दिन में ही शुरू हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी