कांडे किरौली की रामलीला में सार्थक हो रहा है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान

कांडे किरौली क्षेत्र में चल रही रामलीला में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दे रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 11:33 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 11:33 PM (IST)
कांडे किरौली की रामलीला में सार्थक हो रहा है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान
कांडे किरौली की रामलीला में सार्थक हो रहा है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: कांडे किरौली क्षेत्र में चल रही रामलीला में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान सार्थक होता दिख रहा है। रामलीला के प्रमुख किरदार बालिकाएं निभा रही हैं। बालिकाओं के सधे हुए अभिनय को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक भी उमड़ रहे हैं।

जिले के इस दूरस्थ इलाके की रामलीला कमेटी ने फैसला किया कि रामलीला के माध्यम से बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाए। इसके लिए कमेटी ने रामलीला के प्रमुख पात्र राम, लक्ष्मण और सीता का किरदार निभाने के लिए बेटियों को आमंत्रित किया। बेटियों और उनके अभिभावकों ने इस आमंत्रण को हाथों हाथ लिया। कई बेटियों ने अभिनय के लिए अपना दावा पेश किया। चयन प्रक्रिया के बाद राम के पात्र के लिए निकिता पंत, लक्ष्मण के पात्र के लिए डौली कार्की, सीता के पात्र के लिए मनीषा पंत का चयन हुआ। तीनों ही कलाकार रामलीला में शानदार अभिनय कर दर्शकों की प्रशंसा बटोर रही हैं। क्षेत्र के लोगों ने बालिकाओं को मंच प्रदान करने रामलीला कमेटी की सराहना करते हुए कहा है कि ऐसे ही प्रयासों से यह अभियान सफल होगा। रामलीला में अभिनय से बालिकाएं काफी खुश हैं।

chat bot
आपका साथी