बंगाली पर्यटकों को हिमालय बचाने की शपथ दिलाई

पिथौरागढ़: पर्यटन सीजन प्रारंभ हो चुका है। जिले के सभी पर्यटक आवास गृहों में पर्यटकों से हिम

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Oct 2018 03:45 PM (IST) Updated:Thu, 18 Oct 2018 03:45 PM (IST)
बंगाली पर्यटकों को हिमालय बचाने की शपथ दिलाई
बंगाली पर्यटकों को हिमालय बचाने की शपथ दिलाई

पिथौरागढ़: पर्यटन सीजन प्रारंभ हो चुका है। जिले के सभी पर्यटक आवास गृहों में पर्यटकों से हिमालय बचाने के शपथ दिलाई जा रही है।

केएमवीएन के पिथौरागढ़ टीआरएच के प्रबंधक एवं हिमालय बचाओ मुहिम से जुड़े दिनेश गुरु रानी ने बताया कि हिमालय बचाने को वर्ष 2013 से चलाए गए अभियान का असर अब नजर आने लगा है। पर्यटकों द्वारा आवास गृहों में रोपे गए पौंधे सफल रहे हैं। वहीं पर्यटक आवास गृह में विभिन्न प्रकार के फूल खिल रहे हैं। जो ग्रीष्मकाल में आए पर्यटकों और कैलास मानसरोवर यात्रियों द्वारा रोपे गए थे। पर्यटक शुभदीप बसु, रतन राय चौधरी, पारस, मल्लिका बसु, संदीप, विश्वजीत दास, एससी दास, अनिमेश घोष, कल्पना घोष, रितुजा डे, प्रियंका घोष ने हिमालय बचाने का शपथ पत्र भरा ।

chat bot
आपका साथी