67 फीसद मतदाताओं ने डाले वोट

संवाद सूत्र , गंगोलीहाट: नगर पंचायत गंगोलीहाट में भी मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। सुबह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 11:07 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 11:07 PM (IST)
67 फीसद मतदाताओं ने डाले वोट
67 फीसद मतदाताओं ने डाले वोट

संवाद सूत्र , गंगोलीहाट: नगर पंचायत गंगोलीहाट में भी मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। सुबह से ही बूथों पर लाइन लग गई थी। यहां पर भी महिला मतदाता अधिक उत्साहित नजर आ रही थी। महिलाओं की लंबी कतार लगी रही। सायं पांच बजे तक कुछ मतदान केंद्रों पर लाइन लगे होने से डेढ़ घंटे अधिक सायं साढ़े छह बजे तक मतदान चला । तीन वार्डो बाजार वार्ड , पुनौली और हनेरा वार्ड में सायं साढ़े छह बजे तक मतदान हुआ।

नगर पंचायत के कुल 4167 मतदाताओं में से 70 फीसद 2941 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां पर अध्यक्ष पद की सीट महिला के लिए आरक्षित थी। महिला मतदाताओं के मत ही अध्यक्ष को चुनने में अहम भूमिका निभाने जा रही हैं। अध्यक्ष पद के लिए चारों उम्मीदवार अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। वार्ड मतदाता मतदान

पुनौली 611 468

हनेरा 742 547

बाजार 791 555

लाली 388 147

पठक्यूड़ा 631 500

रावलगांव 526 380

कुंजनपुर 478 344

मतदान करने वाली महिला मतदाताओं की संख्या- 1516

मतदान करने वाले पुरु ष मतदाताओं की संख्या -1425

chat bot
आपका साथी