42 बकरियां और एक घोड़ा बर्फ में जिंदा दफन

संवाद सूत्र धारचूला दो रोज पूर्व हुई भारी बर्फबारी से गुमिकांग के जंगलों में 42 बकरियां औ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Mar 2019 11:03 PM (IST) Updated:Fri, 01 Mar 2019 11:03 PM (IST)
42 बकरियां और एक घोड़ा बर्फ में जिंदा दफन
42 बकरियां और एक घोड़ा बर्फ में जिंदा दफन

संवाद सूत्र, धारचूला: दो रोज पूर्व हुई भारी बर्फबारी से गुमिकांग के जंगलों में 42 बकरियां और एक घोड़ा बर्फ में जिंदा दफन हो गया। दो घोड़े अभी भी लापता है। संचार विहीन क्षेत्र से दो दिन बाद सूचना तहसील मुख्यालय पहुंच पाई।

कुटी गांव निवासी नरेंद्र सिंह कुटियाल की बकरियां और घोड़े 27 फरवरी को गुमिकांग के जंगलों में चरने के लिए गए थे। इसी दौरान वहां भारी बर्फबारी हो गई। जानवर जंगल से नहीं लौट पाए और नहीं पशुपालक उन्हें खोजने जंगल जा सका। अगले रोज खोजबीन की गई तो 42 बकरियां और एक घोड़ा बर्फ में दफन मिले। दो घोड़े लापता हैं। यह क्षेत्र संचार विहीन है। जिसके चलते तत्काल सूचना तहसील मुख्यालय नहीं पहुंच सकी। पशुपालक नरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर घटना की सूचना दी। जानवरों की मौत से पशुपालक को लाखों की क्षति पहुंची हैं। बता दें उच्च हिमालय के इस क्षेत्र में अधिकांश परिवार पशुपालन से ही अपनी आजीविका चलाते हैं। तमाम संगठनों ने पशुपालक को अविलंब आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी