लोक अदालत में 27 मामलों का हुआ निस्तारण

जागरण संवाददाता पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न न्यायालयों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालतों में

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Mar 2019 11:06 PM (IST) Updated:Sat, 09 Mar 2019 11:06 PM (IST)
लोक अदालत में 27 मामलों का हुआ निस्तारण
लोक अदालत में 27 मामलों का हुआ निस्तारण

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: जिले के विभिन्न न्यायालयों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालतों में 27 मामलों का निस्तारण किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिला मुख्यालय और गंगोलीहाट न्यायालय से संबंधित मामलों और प्री लिटिगेशन मामलों के लिए निस्तारण के लिए पांच लोक अदालत पीठों का गठन किया गया है। जिसमें जनपद मुख्यालय में गठित बैंच संख्या दो के पीठासीन अधिकारी सुधीर तोमर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सदस्य एडवोकेट राजेंद्र जोशी ने दो शमनीय वाद, सात एनआइ एक्ट और सात भरण पोषण सहित कुल 16 वादों का निस्तारण किया। निस्तारित एनआइ एक्ट के मामलों में कुल 17 लाख 44 हजार 800 रु पये का सेटलमेंट हुआ।

बैंच संख्या चार के पीठासीन मनोज कुमार द्विवेदी सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं सचिव जिला विकास प्राधिकरण और सदस्य विनोद सिंह मतवाल ने 9 बैंक ऋण से संबंधित प्री लिटिगेशन मामलों का निराकरण किया। जिसमें एक लाख सात हजार 370 रु पये का सेटलमेंट किया गया। सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय गंगोलीहाट में गठित लोक अदालत बैच के पीठासीन अधिकारी अनिल कुमार कोरी सिविल जज न्यायिक मजिस्ट्रेट गंगोलीहाट, सदस्य एडवोकेट विजय पंत ने दो भरण पोषण संबंधी वादों का निस्तारण किया। जिनमें साढ़े दस हजार रु पये का सेटलमेंट किया। लोक अदालत के आयोजन में न्यायिक अधिकारियों, जिला अधिवक्ता संस्था, बैंक अधिकारियों और न्यायालय के कर्मचारियों ने सहयोग दिया।

chat bot
आपका साथी