अवैध खनन सामग्री ढो रहे दो वाहन सीज

बेरीनाग: तहसील क्षेत्र में रोक के बावजूद खनन की शिकायत पर उपजिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने देर रात छापामा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Jul 2017 04:35 PM (IST) Updated:Sat, 29 Jul 2017 04:35 PM (IST)
अवैध खनन सामग्री ढो रहे दो वाहन सीज
अवैध खनन सामग्री ढो रहे दो वाहन सीज

बेरीनाग: तहसील क्षेत्र में रोक के बावजूद खनन की शिकायत पर उपजिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने देर रात छापामारी अभियान चलाया। राईआगर-सेराघाट मार्ग पर अवैध खनन सामग्री लेकर आ रहे दो वाहन उन्होंने पकड़े। दोनों वाहनों को उन्होंने सीज कर दिया। उपजिलाधिकारी गुप्ता ने अवैध खनन में लिप्त लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी