बीमार महिला की मदद को आगे आए समाजसेवी

संवाद सूत्र, बेरीनाग : पिछले पांच दिनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती अज्ञात महिला के उपचा

By Edited By: Publish:Fri, 02 Dec 2016 06:15 PM (IST) Updated:Fri, 02 Dec 2016 06:15 PM (IST)
बीमार महिला की मदद को आगे आए समाजसेवी

संवाद सूत्र, बेरीनाग : पिछले पांच दिनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती अज्ञात महिला के उपचार के लिए समाजसेवी आगे आए हैं। एसडीएम ने भी संज्ञान लेकर महिला को हायर सेंटर भेजने की व्यवस्था करने के निर्देश तहसीलदार को दिए हैं।

पांच रोज पूर्व अस्पताल पहुंची महिला अपने बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रही है। तमाम लोग महिला के घर का पता लगाने में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को जागरण ने महिला की व्यथा प्रकाशित की थी। इस पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश बोरा ने अस्पताल पहुंचकर महिला को आर्थिक मदद देने के साथ ही फल आदि भी दिए। एसडीएम वैभव गुप्ता ने भी चिकित्सकों से महिला के संबंध में वार्ता की। चिकित्सक सिद्धार्थ पाटनी ने बताया कि महिला का स्वास्थ में कुछ सुधार हो रहा है। पेट में पानी भरने के चलते कुछ परीक्षण किए जाने है जो हायर सेंटर में ही संभव हैं। एसडीएम ने महिला को हायर सेंटर रेफर करने के लिए तहसीलदार को निर्देश दे दिए हैं। महिला से मिलने वालों में शंकर पंत, डीके पंत, महेश मेहरा, आनंद साह, प्रकाश पंत, भीम सिंह माजिला, देवेंद्र कार्की आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी