भारतीय संस्कृति में महिलाएं पूजनीय: जयसवाल

संवाद सहयोगी पौड़ी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से मुख्यालय पौड़ी में मातृशक्ति सम्मेलन का

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Feb 2020 06:05 PM (IST) Updated:Tue, 25 Feb 2020 06:05 PM (IST)
भारतीय संस्कृति में महिलाएं पूजनीय: जयसवाल
भारतीय संस्कृति में महिलाएं पूजनीय: जयसवाल

संवाद सहयोगी, पौड़ी: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से मुख्यालय पौड़ी में मातृशक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में नशा व पॉलीथिन उन्मूलन, परिवार एवं समाज में महिलाओं की भूमिका सहित विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई।

मंगलवार को जिला पंचायत पौड़ी सभागार में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सामाजिक समरसता प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल ने किया। इस दौरान जयसवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाएं पूजनीय रही हैं। लेकिन समाज में महिलाओं के उत्पीड़न, दुराचार जैसी घटनाएं अभी भी सामने आती हैं, जो दुखी करती हैं। जायसवाल ने कहा कि महिलाओं को अपनी शक्तियों का स्वयं अहसास करना होगा। महिलाएं शोषित नहीं बल्कि हमेशा से ही शक्ति का आधार रही हैं। सम्मेलन में सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, ग्रामीण विकास, परिवार व समाज में महिलाओं की भूमिका, नशा व पॉलीथिन उन्मूलन पर वक्ताओं ने विचार रखे। सम्मेलन में स्वरोजार के संबंध में मशरूम गर्ल सोनी बिष्ट ने महिलाओं को मशरूम उत्पादन को लेकर विस्तार से जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सभासद संगीता रावत व संचालन आशा रावत ने किया। इस अवसर पर राज रावत, सुमनलता ध्यानी, मधु खुगशाल, हेमलता भट्ट, सुषमा रावत, ऊषा पांडे, राकेश नौडि़याल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी