निगम के लिए न्याय पंचायत क्षेत्रों में हो जनसुनवाई

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: उक्रांद की बैठक में नगर निगम के विरोध में जनसुनवाई चारों न्याय पंचायत क्षेत

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Mar 2018 05:16 PM (IST) Updated:Sun, 11 Mar 2018 05:16 PM (IST)
निगम के लिए न्याय पंचायत क्षेत्रों में हो जनसुनवाई
निगम के लिए न्याय पंचायत क्षेत्रों में हो जनसुनवाई

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: उक्रांद की बैठक में नगर निगम के विरोध में जनसुनवाई चारों न्याय पंचायत क्षेत्रों में किए जाने की मांग की गई। बैठक में प्रदेश सरकार पर निगम बनाने के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाया गया।

रविवार को कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जगदीपक रावत ने कहा कि नगर निगम को लेकर चारों न्याय पंचायत क्षेत्रों में जनसुनवाई होनी चाहिए। जनसुनवाई में आम ग्रामीणों की भागीदारी होनी चाहिए, क्योंकि न्यायालय ने आम जनता की सहमति मांगी है। कहा कि आम सुनवाई होने से पहले इसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए, ताकि सभी लोग इसमें हिस्सा ले सकें। कहा कि इसके लिए उक्रांद ने अपना एक विशेष प्रतिनिधिमंडल का गठन किया, जो प्रत्येक जन सुनवाई में उपस्थित होंगे। कहा कि प्रदेश सरकार नगर निगम के नाम पर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है, लेकिन प्रदेश की इस मंशा को उक्रांद पूरा नहीं होने देगी। बैठक में महेंद्र ¨सह रावत, श्रवण ¨सह रावत, हयात ¨सह गुसाईं, बालम ¨सह नेगी, विनोद चौधरी, पुष्कर ¨सह रावत, वीना जोशी, रेखा सकलानी, सर्वेंद्र काला, चित्रा देवी, असीमा रावत, पवित्रा देवी, गोपाल गुसाईं, पितृशरण जोशी, दर्शन ¨सह नेगी, भगवती प्रसाद कंडवाल, शमीम अब्बासी, कमल किशोर खंतवाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी