राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए टीम चयनित

राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड के पुरुष कंपाउंड टीम में मोहन भारद्वाज व भाष्कर सिंह लैंसडोन, छत्रपाल सिंह व उमेश सिंह रानीखेत का चयन किया गया है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Thu, 08 Dec 2016 09:30 PM (IST) Updated:Fri, 09 Dec 2016 03:00 AM (IST)
राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए टीम चयनित

पौड़ी, [जेएनएन]: राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की टीम का चयन कर लिया गया है। टीम चैंपियनशिप के कंपाउंड और रिकब वर्ग में 14 तीरंदाज लक्ष्य साध अपने हुनर का लोहा मनवाने को तैयार हैं। तीरंदाजों को चैंपियनशिप के लिए निखारने की जिम्मेदारी टीम मैनेजर व कोच को दी गई है।

संघ के महासचिव जसपाल सिंह नेगी ने बताया की पुरुष कंपाउंड टीम में मोहन भारद्वाज व भाष्कर सिंह लैंसडोन, छत्रपाल सिंह व उमेश सिंह रानीखेत का चयन किया गया है। जबकि टीम मैनेजर अरविंद सिंह और टीम कोच केके सीमा को चुना गया। रिकब टीम में प्रीतम राणा, सुखदेव सिंह व पुष्कर सिंह लैंसडोन, संदीप शर्मा देहरादून को चुना गया।

पढ़ें-लक्ष्य को इंटरनेशनल सीनियर बैडमिंटन सीरीज का खिताब
टीम मैनेजर नरेश व कोच रमेश को चुना गया। बताया कि महिला कंपाउंड टीम में भारती राय व ममता तिवारी चयनित हुई। पुरुष कंपाउंड जूनियर टीम में सुधांशु बिष्ट, आदित्य राजपाल सिंह, अभिषेक चौहान व कार्तिक राणा का चयन हुआ। टीम मैनेजर की जिम्मेदारी बीना उनियाल को सौंपी गई। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप तमिलनाडु में दिसंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित होगी।

पढ़ें:-उत्तराखंड की शटलर अनुपमा ने जीते दो स्वर्ण पदक

पढ़ें:-दिव्यांशी, अदिति और वंश ने जीते बैडमिंटन के खिताब

chat bot
आपका साथी