आरवीएनएल बनाएगा अलकनंदा तट पर सुरक्षा दीवार

गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के चौरास परिसर की सुरक्षा को लेकर अलकनंदा नदी तट पर 550 मीटर लंबी और 35 मीटर ऊंची सुरक्षा दीवार का निर्माण रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) करेगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 11:31 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 11:31 PM (IST)
आरवीएनएल बनाएगा अलकनंदा तट पर सुरक्षा दीवार
आरवीएनएल बनाएगा अलकनंदा तट पर सुरक्षा दीवार

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल :

गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के चौरास परिसर की सुरक्षा को लेकर अलकनंदा नदी तट पर 550 मीटर लंबी और 35 मीटर ऊंची सुरक्षा दीवार का निर्माण रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) करेगा। गुरुवार को चौरास मोटर पुल के समीप आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक विनोद कंडारी ने यह कार्य शुरू करवाया। सुरक्षा दीवार निर्माण को लेकर सीपीडब्ल्यूडी ने 50 करोड़ का एस्टीमेट बनाकर विश्वविद्यालय को दिया था।

विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि विश्वविद्यालय के क्षतिग्रस्त स्टेडियम और उससे लगी भूमि पर चौरास के लिए सड़क का निर्माण कार्य भी आरवीएनएल करेगा। 35 मीटर ऊंची सुरक्षा दीवार बनाने के साथ ही आरवीएनएल उस पर कंक्रीट मिट्टी, बोल्डर की डंपिग कर उसे परिसर के लेवल तक भी लाएगा। जिसके बाद उस पर सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा। विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि चौरास मोटर पुल से कार्य स्थल तक जाने के लिए भी चौपहिया वाहन की सड़क सुविधा नहीं है। प्रथम चरण में आरवीएनएल चौरास मोटर पुल से कार्य स्थल तक बड़े वाहनों के लिए चौड़ी सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर रहा है। अभी इस मार्ग से केवल दोपहिया वाहन ही आवाजाही कर सकते हैं। विधायक कंडारी ने कहा कि सड़क का निर्माण होने से चौरास क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों की जनता को लाभ मिलेगा। लगभग आठ साल से क्षतिग्रस्त पड़े विश्वविद्यालय का स्टेडियम भी बनेगा।

धन के अभाव में रुका था काम

2013 में अलकनंदा नदी की भीषण बाढ़ से भारी भू-कटाव हुआ था। जिसके बाद नदी तट पर सुरक्षा दीवार के निर्माण कार्य का जिम्मा गढ़वाल केंद्रीय विवि ने सीपीडब्ल्यूडी को दिया गया था। जिसने 30 करोड़ की लागत से नदी तट पर प्रथम चरण में 11 मीटर ऊंची सुरक्षा दीवार का निर्माण किया। इसके बाद धन के अभाव के कारण सुरक्षा दीवार का द्वितीय चरण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया था। अब इस पूरी कार्ययोजना को आरवीएनएल अमलीजामा पहनाने जा रहा है।

इस दोरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र भंडारी, कीर्तिनगर ब्लाक की ज्येष्ठ प्रमुख किरन सिलवाल, बीडी कुकरेती, प्रधान संगठन के नेता वासुदेव भट्ट, नरेंद्र भंडारी आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी