फोटो - पिडर हाउस ने जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता

गढ़वाल केंद्रीय विवि श्रीनगर में शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से इंट्राम्यूरल खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। मार्चपास्ट में अलकनंदा हाउस प्रथम रहा जबकि वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पिडर हाउस विजेता बना। राजकमल सागर प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट घोषित किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 07:21 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 06:12 AM (IST)
फोटो - पिडर हाउस ने जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता
फोटो - पिडर हाउस ने जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल:

गढ़वाल केंद्रीय विवि श्रीनगर में शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से इंट्राम्यूरल खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। मार्चपास्ट में अलकनंदा हाउस प्रथम रहा, जबकि वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पिडर हाउस विजेता बना। राजकमल सागर प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट घोषित किए गए।

गुरुवार को कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर विवि शारीरिक शिक्षा विभाग के इसमें अलकनंदा हाउस, पिडर हाउस, भागीरथी हाउस, मंदाकिनी हाउस की टीमों ने आकर्षक मार्चपास्ट करते हुए कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा को सलामी दी। वॉलीबॉल मुकाबले के साथ इंट्राम्यूरल प्रतियोगिता शुरू हुई। जिसमें प्रथम मैच में अलकनंदा हाउस को 13-21, 21-13, 15-13 से हराकर पिडर हाउस विजेता बना। दूसरे मैच में मंदाकिनी हाउस ने भागीरथी हाउस को 21-16, 21-16 से पराजित किया। प्रतियोगिता की फाइनल भिड़ंत पिडर हाउस, मंदाकिनी हाउस के बीच हुई। जिसमें पिडर हाउस ने 25-21, 23-25, 15-11 से मंदाकिनी हाउस को हराया।

खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कहा कि छात्र-छात्राओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। खेलों में प्रतिभाग करने से व्यक्तित्व में भी निखार आता है। खिलाड़ी अनुशासित जीवन जीता है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि और गढ़वाल विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. पीएस राणा ने खेल भावना के साथ खेलने पर जोर दिया। गढ़वाल केंद्रीय विवि के चीफ प्राक्टर प्रो. अरुण बहुगुणा ने गढ़वाल विवि के शारीरिक शिक्षा विभाग के क्रिया-कलापों और विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ ही प्रेक्टिकल ज्ञान भी सर्वाधिक दिया जाता है जो उनके लिए बहुत लाभकारी होता है। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए स्कूल ऑफ एजुकेशन के संकाय अध्यक्ष प्रो. संपूर्ण सिंह रावत ने कहा कि खेलों में प्रतिभाग करने से व्यक्तित्व का निर्माण होता है। छात्र में आत्मविश्वास भी बढ़ता है। शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. हीरालाल यादव ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। डॉ. मुकुल पंत ने आभार व्यक्त किया। डॉ. मोहित सिंह बिष्ट ने समारोह का संचालन किया। गुरुदीप सिंह, तरुण रावत, रोहित ममगाईं, अजहर हुसैन अंसारी, सुदीप कुमार, नरेंद्र पुरी कार्यक्रम आयोजन में विशेष सहयोगी थे।

फोटो - 21 एस.आर.आई.-1

chat bot
आपका साथी