वीआइपी जनपद में चिकित्सकों का टोटा

संवाद सहयोगी पौड़ी पौड़ी जनपद में चिकित्सा विभाग में चिकित्सकों का टोटा बना हुआ है। यहा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 03:00 AM (IST) Updated:Fri, 24 Jan 2020 06:18 AM (IST)
वीआइपी जनपद में चिकित्सकों का टोटा
वीआइपी जनपद में चिकित्सकों का टोटा

संवाद सहयोगी, पौड़ी: पौड़ी जनपद में चिकित्सा विभाग में चिकित्सकों का टोटा बना हुआ है। यहां पूरे जनपद में करीब 52 फीसद से अधिक चिकित्सकों के पद रिक्त चल रहे हैं। जनपद में सबसे बुरी स्थिति सर्जनों की की है। पूरे जनपद में 15 पदों के सापेक्ष मात्र 4 ही सर्जन तैनात हैं। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। रिक्त पदों पर चिकित्सकों की तैनाती के प्रयास किए जाएंगे।

पौड़ी जनपद मुख्यालय होने के साथ ही गढ़वाल मंडल मुख्यालय भी है। साथ ही इस जनपद ने राज्य को तीन मुख्यमंत्री दिए हैं। इसके अलावा रमेश पोखरियाल निशंक अब केंद्र सरकार में मानव संसाधन विकासमंत्री भी हैं। बावजूद इसके चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधा के हालत जनपद में दयनीय है। जनपद मे कुल 243 स्वास्थ्य केंद्र हैं। लेकिन इनमें चिकित्सकों के अधिकांश पद रिक्त हैं। पूरे जनपद में चिकित्सकों के 355 पद स्वीकृत हैं। जिनमें से मात्र 169 पदों पर ही चिकित्सकों की तैनाती है। चिकित्सकों के 186 पद रिक्त चल रहे हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों के 52 पदों के सापेक्ष 14 ही कार्यरत हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों के 38 पद रिक्त हैं। सबसे बुरी स्थिति सर्जन पदों पर है। सर्जन के 15 पदों के सापेक्ष मात्र 4 पदों पर ही तैनाती है। इधर संपर्क करने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एमके बहुखंडी ने बताया कि जनपद में चिकित्सकों के रिक्त पदों पर तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। प्रयास रहेगा कि रिक्त पदों पर जल्द तैनाती हो।

chat bot
आपका साथी