पेट्रोल पंपों की जांच नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

पौड़ी : एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पौड़ी में संचालित हो रहे पेट्रोल पंपों की जांच किए जाने

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jun 2018 07:00 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jun 2018 07:00 PM (IST)
पेट्रोल पंपों की जांच नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
पेट्रोल पंपों की जांच नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

पौड़ी : एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पौड़ी में संचालित हो रहे पेट्रोल पंपों की जांच किए जाने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने शीघ्र जांच नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पौड़ी में जिलाध्यक्ष गौरव सागर के नेतृत्व में एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने प्रभारी एडीएम केएस नेगी ने मुलाकात की। इस मौके पर गौरव ने कहा कि मुख्यालय व आसपास संचालित हो रहे पेट्रोल पंपों में पेट्रोलियम उत्पादों में मिलावट की जा रही है। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ पेट्रोल पंप में पुरानी मशीने उपयोग में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता पहले से ही पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों से परेशान हैं। उसके ऊपर पंपों की मनमानी उपभोक्ताओं की जेब पर भारी पड़ रही है। इस अवसर पर नितिन बिष्ट, राजेश भंडारी, रजत ¨सह, अर¨वद नैथानी, शैलेंद्र, रॉबिन आदि मौजूद थे। (संस)

chat bot
आपका साथी