दुगड्डा व कोटडी रेंज में रोपे पौधे

वन महोत्सव के तहत वन विभाग की ओर से लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा व कोटडी रेंज में पौधे रोपे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 10:13 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 10:13 PM (IST)
दुगड्डा व कोटडी  रेंज में रोपे पौधे
दुगड्डा व कोटडी रेंज में रोपे पौधे

कोटद्वार : वन महोत्सव के तहत वन विभाग की ओर से लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा व कोटडी रेंज में पौधारोपण किया गया। वन कर्मियों ने आसपास के लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए उनसे भी पौधरोपण करने की अपील की।

दुगड्डा में उपप्रभागीय वनाधिकारी दिनेश चंद्र घिल्डियाल व रेंजर किशोर नौटियाल के संयुक्त नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन कर्मियों ने दुगड्डा के साथ ही आसपास के क्षेत्र में पचास से अधिक पौधों का रोपण किया। साथ ही अन्य से भी पौधारोपण की अपील की। वहीं, कोटडी रेंज के रेंजर आरपी पंत के नेतृत्व में कोटड़ी क्षेत्र में पौधारोपण किया गया। साथ ही पूर्व में लगाए पौधों के आसपास भी निराई-गुड़ाई की गई। इस मौके पर रेंजर आरपी पंत ने कहा कि वनों की बेहतर रेखदेख से ही हम अपने पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं, इसलिए हमें अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधों का रोपण कर उनका संरक्षण करना चाहिए। (संस)

chat bot
आपका साथी