महापौर ने ली बाढ़ सुरक्षा की जानकारी

कोटद्वार महापौर हेमलता नेगी व पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने मंगलवार को बाढ़ संभा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 05:58 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 05:58 PM (IST)
महापौर ने ली बाढ़  सुरक्षा की जानकारी
महापौर ने ली बाढ़ सुरक्षा की जानकारी

कोटद्वार: महापौर हेमलता नेगी व पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने मंगलवार को बाढ़ संभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। वहीं, सरकार से बाढ़ से बचाव के लिए ठोस इंतजाम करने की मांग की गई।

पूर्व काबीना मंत्री ने कहा कि कई बार शासन-प्रशासन के समक्ष बरसात से पहले ही बाढ़ सुरक्षा कार्यों को कराए जाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्य नहीं किए गए हैं। नतीजतन, लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा दीवारों का निर्माण कराया गया था, लेकिन नदियों में अनियंत्रित व बेतरतीब तरीके से किए गए खनन से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। खनन करने वालों ने सुरक्षा दीवारों की बुनियाद तक खोद डाली है। कहा कि यदि समय रहते हुए बाढ़ सुरक्षा से बचाव के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए, तो कोटद्वार-भाबर के लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ेगी। (संस)

chat bot
आपका साथी