राजस्थान महिला कांग्रेस की सह प्रभारी बनीं ज्योति

लैंसडौन: कांग्रेस नेता ज्योति रौतेला को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव बनाने के बाद संगठन ने राजस्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Feb 2019 05:15 PM (IST) Updated:Thu, 07 Feb 2019 05:15 PM (IST)
राजस्थान महिला कांग्रेस की सह प्रभारी बनीं ज्योति
राजस्थान महिला कांग्रेस की सह प्रभारी बनीं ज्योति

लैंसडौन: कांग्रेस नेता ज्योति रौतेला को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव बनाने के बाद संगठन ने राजस्थान सह प्रभारी की जिम्मेदारी भी दी गई है।

कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति रौतला को पिछले दिनों राष्ट्रीय महिला कांग्रेस का सचिव बनाया था। अब उन्हें ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव की ओर से राजस्थान महिला कांग्रेस के सह प्रभारी के दायित्व से नवाजा है। वर्ष 2011 में ज्योति युवा कांग्रेस का चुनाव लड़ने के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष बनीं थी। वर्ष 2012 में ज्योति ने कांग्रेस के टिकट पर लैंसडौन विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। चुनाव में वह दूसरे स्थान पर रहीं थी। 2013 में उन्हें प्रदेश कांग्रेस के सचिव की जिम्मेदारी दी गई। हाल में संपन्न हुए राजस्थान के विधानसभा चुनाव में ज्योति को जोधपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई थी।

chat bot
आपका साथी