मिलावटी सामान पर नजर रखने के दिए निर्देश

पौड़ी जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल ने होली त्योहार को देखते हुए जनपद में मिलावटी सामान प

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Mar 2020 05:39 PM (IST) Updated:Sat, 07 Mar 2020 05:39 PM (IST)
मिलावटी सामान पर नजर रखने के दिए निर्देश
मिलावटी सामान पर नजर रखने के दिए निर्देश

पौड़ी : जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल ने होली त्योहार को देखते हुए जनपद में मिलावटी सामान पर नजर रखने के कड़े निर्देश खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए। कहा कि विभाग मिठाईयों की दुकानों पर गहनता से निरीक्षण करे। जिला अभिहीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रमोद रावत ने बताया कि जनपद के पौड़ी बाजार, परसुंडाखाल, पाटीसैंण, सतपुली, गुमखाल, कोटद्वार में मिठाई की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। जिनमें 23 दुकानों के खाद्य नमूने लिए गए। इसके अलावा स्वच्छता और लाइसेंस पंजीकरण को लेकर दस खाद्य विक्रेताओं को नोटिस भी भेजे गए हैं।

chat bot
आपका साथी