गुप्ता को मिला ग्लोरी ऑफ इंडिया अवार्ड

पौड़ी: उत्तराखंड जल संस्थान के महाप्रबंधक जेआर गुप्ता को ग्लोरी ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 May 2018 07:02 PM (IST) Updated:Sun, 06 May 2018 07:02 PM (IST)
गुप्ता को मिला ग्लोरी  ऑफ इंडिया अवार्ड
गुप्ता को मिला ग्लोरी ऑफ इंडिया अवार्ड

पौड़ी: उत्तराखंड जल संस्थान के महाप्रबंधक जेआर गुप्ता को ग्लोरी ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इंडिया इंटरनेशल फ्रैंडशिप सोसायटी की ओर से बैंकॉक थाईलैंड में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन थाईलैंड के पूर्व उप प्रधानमंत्री एचई कोम ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सोसायटी वंचित समाज के उत्थान को सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। जिसमें उत्तराखंड जल संस्थान के महाप्रबंधक जेआर गुप्ता को ग्लोरी ऑफ इंडिया अवार्ड प्रदान किया गया। इससे पूर्व गुप्ता को वर्ष 2016 में राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। (संस)

chat bot
आपका साथी