स्वर्ण जयंती समारोह के लिए चमकने लगा शहर

संवाद सहयोगी पौड़ी मंडल मुख्यालय पौड़ी कमिश्नरी के 50 वर्ष पूर्ण होने पर 2

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Jun 2019 07:06 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jun 2019 07:06 PM (IST)
स्वर्ण जयंती समारोह के  लिए चमकने लगा शहर
स्वर्ण जयंती समारोह के लिए चमकने लगा शहर

संवाद सहयोगी, पौड़ी: मंडल मुख्यालय पौड़ी कमिश्नरी के 50 वर्ष पूर्ण होने पर 28 व 29 जून को मनाए जाने वाले स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारी जोरशोर से चल रही हैं। शहर को चमकाया जा रहा है। मोटर मार्ग पर बने गड्ढों को भरने के साथ-साथ डामरीकरण किया जा रहा है। मंडलायुक्त डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी सौंपी है।

गढ़वाल मंडल कमिश्नरी के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन हो रहा है। 28 और 29 जून को होने वाले समारोह के दौरान यहां अलग-अलग जगह खेल प्रतियोगिता, बैडमिटन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा, आयुक्त सभागार में प्रदेश के मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल की बैठक लेंगे। मंत्रिमंडल की बैठक से लोगों को शहर के विकास के लिए काफी उम्मीदें जगी हैं। सड़कों पर हुए गड्ढे भरने के साथ ही डामरीकरण किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल कंडोलिया मैदान, इंडोर स्टेडियम व शहीद जसवंत सिंह रावत स्टेडियम में रंगरोगन का कार्य तेजी से हो रहा है। यहां लोगों के बैठने की भी पूरी व्यवस्था की जा रही है, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। पैदल रास्तों की साफ-सफाई व झाड़ियों का कटान भी किया जा रहा है। स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी, प्रीतम भरतवाण व स्थानीय कलाकार भी गीतों की प्रस्तुति देंगे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी