नयार नदी में एंग्लिग महोत्सव 22 मार्च से

जागरण संवाददाता पौड़ी एंग्लिग के शौकीन युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि जिला प्रशासन की पह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Mar 2020 03:00 AM (IST) Updated:Sun, 01 Mar 2020 06:18 AM (IST)
नयार नदी में एंग्लिग  महोत्सव 22 मार्च से
नयार नदी में एंग्लिग महोत्सव 22 मार्च से

जागरण संवाददाता, पौड़ी: एंग्लिग के शौकीन युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि जिला प्रशासन की पहल और मत्स्य विभाग के तत्वाधान में आगामी 22 मार्च से जनपद के बांघाट और व्यासघाट स्थित नयार नदी के चयनित स्थलों में एंग्लिग महोत्सव शुरु होने जा रहा है। चार दिवसीय इस आयोजन की खास बात यह रहेगी कि इसमें मछलियों का अवैध आखेट रोकने तथा उन्हें एंग्लिग के माध्यम से इसे आíथकी से जोड़ने का संदेश भी दिया जाएगा।

पौड़ी जनपद के अंर्तगत नयार नदी अपने महाशीर मत्स्य संपदा के लिए प्रशिद्ध है। कई बार विदेशी पर्यटक भी व्यासघाट पहुंचकर महाशीर मछली की एंग्लिग भी करते हैं। इससे स्थानीय लोगों को फिश गाइड के रुप में स्वरोजगार भी मिलता रहा है। परंतु पिछले पांच वर्षों से नयार नदी में महाशीर एंग्लिग विलुप्ति के कगार पर आ गया है। इस सब को देखते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल ने पहल करते हुए अब नई कार्ययोजना बनाई है। जिसके तहत 22 मार्च से मत्स्य संरक्षण एवं संव‌र्द्धन के तहत व्यासघाट व बांघाट के मध्य नयार नदी के किनारे चयनित स्थानों पर एंग्लिग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें काफी संख्या में एंग्लिग के लिए दूसरे राज्यों से भी लोग पहुंचेंगे। जिला मत्स्य प्रभारी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि चार दिनी महोत्सव में विशेषज्ञ के रुप में मणीशंकर घोष, गौरव कटारिया, डॉ. सौरभ दीवान भी मौजूद रहेंगे। उन्होने बताया कि आयोजन के पीछे अवैध मत्स्य आखेट को रोकना तथा एंग्लिग के माध्यम से मत्स्य को लोगों को उनकी आजीविका से जोड़ना भी है। डीसीएफआर भीमताल व मत्स्य विभाग वित्त पोषित इस कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को एंग्लिग के जरिए समूह के रुप में आजीविका से जुड़ने का संदेश भी दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी