हाथी ने वृद्ध पर किया हमला

लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज के अंतर्गत ग्राम धूराताल में एक वृद्ध पर हाथी ने हमला कर दिया। घायल को राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Feb 2019 04:53 PM (IST) Updated:Sat, 09 Feb 2019 04:53 PM (IST)
हाथी ने वृद्ध पर किया हमला
हाथी ने वृद्ध पर किया हमला

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज के अंतर्गत ग्राम धूराताल में एक वृद्ध पर हाथी ने हमला कर दिया। घायल को राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

धूराताल निवासी 75 वर्षीय मंगल ¨सह शनिवार सुबह करीब नौ बजे अपने खेत पर गए थे। इसी दौरान झाड़ियों से बाहर आए एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। आसपास काम कर रहे अन्य ग्रामीणों ने हाथी को किसी तरह वहां से भगाया। हमले में मंगल ¨सह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पैर पर चोट आई हैं। आनन-फानन में ग्रामीणों ने उन्हें उपचार के लिए राजकीय बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया। सूचना पर दुगड्डा रेंजर किशोर नौटियाल, वन दारोगा सूर्यप्रकाश और वन रक्षक ने चिकित्सालय पहुंचकर ग्रामीणों से घटना की जानकारी हासिल की। ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों से गांव में सोलर फें¨सग कराए जाने की मांग की है।

पिछले तीन साल से बना है आतंक

ग्रामीण भबर ¨सह, सर्वेश्वर ¨सह, रमेश, राधेश्याम, राजेंद्र, रमेश, मुकेश व सरदार ¨सह आदि ने बताया कि गांव में पिछले तीन साल से हाथी का आतंक बना है। हाथी लगातार फसलों को बर्बाद कर रहा है। इस कारण ही उन्होंने गेहूं की खेती छोड़ दी है। आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद वन विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

chat bot
आपका साथी