कांग्रेसियों ने फूंका भगत का पुतला

संवाद सहयोगी, लैंसडौन: गुरुवार को कांग्रेस ने लैंसडौन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का पुतला द

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Jan 2021 10:10 PM (IST) Updated:Thu, 07 Jan 2021 10:10 PM (IST)
कांग्रेसियों ने फूंका भगत का पुतला
कांग्रेसियों ने फूंका भगत का पुतला

संवाद सहयोगी, लैंसडौन: गुरुवार को कांग्रेस ने लैंसडौन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का पुतला दहन किया। कांग्रेसी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश पर की गई अमर्यादित टिप्पणी का विरोध कर रहे थे।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। गांधी चौक से शुरू हुआ जुलूस बस स्टैंड से सदर बाजार होते हुए तहसील में पहुंच कर संपन्न हुआ। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ज्योति ने कहा कि जिस पार्टी का अध्यक्ष ही महिलाओं के प्रति अपनी दोहरी सोच की बातें कह रहा है, उस पार्टी में हम महिला सम्मान व सुरक्षा की उम्मीदें प्रदेश में नहीं कर सकते। उन्होंने भाजपा राज में महिलाओं के असुरक्षित होने का आरोप लगाया।

पुतला दहन करने वालों में महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष सीता देवी, महिपाल सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह चौहान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नेगी, हरीश खंतवाल, सलीम-उर्र-रहमान, संजय कन्नौजिया, अनूप कन्नौजिया, सुमन बिष्ट, आकांक्षा रौतेला, कमल आदि शामिल रहे। कांग्रेसियों ने फूंका उत्तराखंड सरकार का पुतला

गोपेश्वर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की ओर से नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश पर की गई अभद्र टिप्पणी से कांग्रेसियों में उबाल है। कांग्रेसियों ने बस स्टेशन पर उत्तराखंड सरकार का पुतला दहन कर भगत को भाजपा अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व मे कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस कमेटी के मुख्य कार्यालय से बस स्टेशन तक सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया। बस स्टेशन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत व उत्तराखंड सरकार का पुतला दहन किया गया। कांग्रेसियों का कहना था कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री इंदिरा हृदयेश पर की गई टिप्पणी अपमानजनक है। सरकार से मांग की गई कि तत्काल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से बंशीधर भगत को हटाया जाए। उत्तर प्रदेश में युवती के साथ हुए गैंगरेप पर भी कांग्रेसियों ने आक्रोश जताया और तत्काल आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर आनंद सिंह पंवार, अरविद नेगी, प्रमोद बिष्ट, गोपाल सिंह रावत समेत अन्य कांग्रेसी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी