केंद्र की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन

श्रीनगर गढ़वाल केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ बुधवार को बीएसएनएल इंपलाइज यूनियन ने भोजन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Aug 2019 08:40 PM (IST) Updated:Wed, 07 Aug 2019 08:40 PM (IST)
केंद्र की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन
केंद्र की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन

श्रीनगर गढ़वाल: केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ बुधवार को बीएसएनएल इंपलाइज यूनियन ने भोजन अवकाश के समय गेट मीटिग कर प्रदर्शन किया। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश काला और मंडल अध्यक्ष एमएम सती के नेतृत्व में कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व विदेश मंत्री सुष्मास्वराज के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर कर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

बीएसएनएल इंपलाइज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश प्रसाद काला के नेतृत्व में बुधवार को बीएसएनएल कर्मचारियों ने भोजन अवकाश के समय केंद्र सरकार की बीएसएनएल विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार ने बीएसएनएल कर्मचारियों की समस्याओं और उनके हितों को अनदेखा किया तो यूनियन को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। शाखा सचिव चंडी प्रसाद ने प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। मंडल अध्यक्ष एमएम सती, जिला सचिव रामभगत, चंडी प्रसाद, किशोरीलाल सेमवाल, राजेंद्र बिष्ट शामिल रहे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी