शिव की महिमा का दिया संदेश

संवाद सहयोगी कोटद्वार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से शोभायात्रा निकालक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Feb 2020 06:47 PM (IST) Updated:Thu, 20 Feb 2020 06:12 AM (IST)
शिव की महिमा का दिया संदेश
शिव की महिमा का दिया संदेश

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से शोभायात्रा निकालकर लोगों को शिव की महिमा का संदेश दिया गया। इस दौरान मनमोहक झांकियों को देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

बुधवार को नजीबाबाद रोड स्थित मिश्रा कॉलोनी से निकाली गई शोभायात्रा बालासौड़, देवी रोड, झंडाचौक, स्टेशन रोड से होते हुए वापस प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भवन में पहुंची। शोभायात्रा के उपरांत आयोजित कार्यक्रम में संचालिका बीके ज्योति ने बताया कि शिव की महिमा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से निगम क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल झांकियों के माध्यम से लोगों को काम, क्रोध, लोभ से दूर रहने की सीख दी गई। बताया कि 20 फरवरी को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में सब धर्म सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी धर्मों के धर्म गुरू शामिल होंगे। इस मौके पर प्रभा बहन, दीपा बहन, लता शर्मा, इंदु देवी, चंद्रमती देवी, रीना बहन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी