सतपुली पहुंचा डेंगू का डंक

जागरण संवाददाता, कोटद्वार: डेंगू का मच्छर सतपुली तक पहुंच गया है। प्राथमिक टेस्ट में डेंगू की पुष्टि

By Edited By: Publish:Sat, 22 Oct 2016 06:30 PM (IST) Updated:Sat, 22 Oct 2016 06:30 PM (IST)
सतपुली पहुंचा डेंगू का डंक

जागरण संवाददाता, कोटद्वार: डेंगू का मच्छर सतपुली तक पहुंच गया है। प्राथमिक टेस्ट में डेंगू की पुष्टि होने के बाद सतपुली निवासी एक महिला को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। डेंगू की पुष्टि के लिए महिला के एलाइजा सैंपल को परीक्षण के लिए पौड़ी भेज दिया गया है।

कोटद्वार में गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष डेंगू के मामलों की तादाद काफी कम रही। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, क्षेत्र में डेंगू के करीब एक दर्जन मामले आए, लेकिन डेंगू की पुष्टि महज एक व्यक्ति में ही हुई। डेंगू के मामलों में आई कमी से स्वास्थ्य महकमा राहत में नजर आ रहा है। इस बीच सतपुली से आए डेंगू के एक संदिग्ध मामले ने स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों की नींद उड़ा दी है।

शनिवार को सतपुली क्षेत्र की एक महिला को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में लाया गया। चिकित्सालय प्रशासन ने डेंगू के संभावित लक्षणों को देखते हुए महिला का कार्ड टेस्ट किया, उसमें डेंगू की पुष्टि हुई। डेंगू की पुष्टि होने के बाद चिकित्सालय प्रशासन ने महिला को चिकित्सालय में भर्ती करने के साथ ही एलाइजा सैंपल भी लेकर उसे जांच के लिए पौड़ी भिजवा दिया।

15 अक्टूबर तक था डेंगू सीजन

स्वास्थ्य महकमा 15 अक्टूबर से पूर्व के समय को डेंगू सीजन मानता है। विभाग का मानना है कि 15 अक्टूबर के उपरांत मौसम में बदलाव होने के कारण डेंगू के मामलों में काफी कमी हो जाती है। ऐसे हालात में सतपुली से डेंगू का मामला आने के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

'कार्ड टेस्ट में डेंगू की पुष्टि होने के बाद एलाइजा परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल महिला की स्थिति स्थिर बनी हुई है।

डॉ.जेसी ध्यानी, फिजीशियन, राजकीय संयुक्त चिकित्सालय, कोटद्वार

chat bot
आपका साथी