कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान

पौड़ी: मंडल मुख्यालय में विभिन्न प्रदेशों के एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में कैडे

By Edited By: Publish:Mon, 26 Sep 2016 06:44 PM (IST) Updated:Mon, 26 Sep 2016 06:44 PM (IST)
कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान

पौड़ी: मंडल मुख्यालय में विभिन्न प्रदेशों के एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में कैडेट्स ने प्लास्टिक, जैविक, अजैविक सहित विभिन्न प्रकार का कूड़ा एकत्र कर नष्ट किया। साथ ही कैडेट्स ने नगर क्षेत्र में जन जागरुकता रैली का आयोजन भी किया।

सोमवार को एनसीसी कैडेट्स ने पूल्ड हाउस सहित नगर के कई इलाकों में स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर एनसीसी कैंप कमांडेंट कर्नल यशपाल सिंह ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स को सेना की गतिविधियों के साथ ही सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता करना भी सिखाती है। उन्होंने कैडेट को जीवन में स्वच्छता का महत्व, जन जागरुकता और सहभागिता को लेकर विस्तार से जानकारी भी दी। इस अवसर पर कर्नल आशीष दत्त, कर्नल सुरेश शर्मा, ले. वेद प्रकाश, सीबी कोटनाल, अनूप अरविंद मणि, दलीप सिंह, संतोष कुमार, नरेंद्र मेहरा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी