भक्ति से प्राप्त होती है शक्ति

कोटद्वार: रविवार को संत निरंकारी सत्संग भवन में महिला संत समागम का आयोजन किया गया। महिला संत सुशीला

By Edited By: Publish:Sun, 24 Jul 2016 06:40 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jul 2016 06:40 PM (IST)
भक्ति से प्राप्त होती है शक्ति

कोटद्वार: रविवार को संत निरंकारी सत्संग भवन में महिला संत समागम का आयोजन किया गया। महिला संत सुशीला ने समागम में सतगुरु के संदेश को आत्मसात करने का संदेश दिया। रविवार को गिवंई स्रोत स्थित सत्संग भवन में महिला संत सुशीला ने बताया कि संत हरदेव जी महाराज ने कहा है कि परमात्मा को पाना सभी का अधिकार है। उन्होंने कहा कि परमात्मा की भक्ति से ही शक्ति प्राप्त होती है। कहा कि बच्चों व परिवार के सदस्यों को सत्संग से जोड़ना चाहिए ताकि आत्म शांति प्राप्त हो सके। उन्होंने महिला संतों से महाराज के साहित्य से भी जुड़ने की अपील की। इस मौके पर प्रियंका घिल्डियाल, चैता रावत, पौड़ी, लैंसडौन, मटियाली, हल्दूखाता सहित अन्य शाखाओं से श्रद्धालु पहुंचे हुए थे।

chat bot
आपका साथी