जवानों को बांधी राखी, लंबी उम्र की कामना की

कोटद्वार : रक्षाबंधन के पावन मौके पर जनपद बिजनौर के अंतर्गत इंपीरियल पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने शुक

By Edited By: Publish:Fri, 28 Aug 2015 06:34 PM (IST) Updated:Fri, 28 Aug 2015 06:34 PM (IST)
जवानों को बांधी राखी, लंबी उम्र की कामना की

कोटद्वार : रक्षाबंधन के पावन मौके पर जनपद बिजनौर के अंतर्गत इंपीरियल पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने शुक्रवार को सैन्य जवानों को राखी बांध उनकी लंबी आयु की कामना की।

कौड़िया कैंप में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर के जवानों का तिलक कर उन्हें राखी बांधी। विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रतिभा ¨सह ने राखी के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उधर, क्रिएटिव चिल्ड्रन्स एकेडमी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में रक्षाबंधन के मौके पर राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी प्रतियोगिता में सुभाष सदन प्रथम व आजाद सदन द्वितीय रहे। बाद में विद्यालय की बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगा उन्हें राखी बांधी। शुक्रवार शाम बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए रंग बिरंगी राखियां खरीदी। उधर, उत्तराखंड परिवहन निगम ने रक्षाबंधन पर शनिवार को डिपो की बसों में निशुल्क यात्रा की व्यवस्था की है।

chat bot
आपका साथी