बढ़ रहे हाथी-मानव संघर्ष पर जताई चिंता

संवाद सहयोगी, कोटद्वार : लैंसडौन वन प्रभाग व कंजर्वेशन हिमालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिव

By Edited By: Publish:Sun, 29 Mar 2015 05:02 PM (IST) Updated:Sun, 29 Mar 2015 05:02 PM (IST)
बढ़ रहे हाथी-मानव  संघर्ष पर जताई चिंता

संवाद सहयोगी, कोटद्वार : लैंसडौन वन प्रभाग व कंजर्वेशन हिमालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में हाथी मानव संघर्ष को कम करने के लिए होने वाले उपायों पर चर्चा की गई। साथ ही हाथी संरक्षण से संबंधित साहित्य का भी वितरण किया गया।

सनेह क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लालपानी स्थित सामुदायिक आजीविका प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित कार्यशाला में प्रभागीय वनाधिकारी नीतीश मणि त्रिपाठी ने विभाग की ओर से मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से हाथी प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा दीवार बनाई गई है। साथ ही जंगली जानवरों से हुए नुकसान के एवज में साठ लाख से अधिक का मुआवजा वितरित किया गया। संस्था के चेयरमैन डॉ.संतोष कुमार साहू व कार्यक्रम अधिकारी अरुणा नेगी ने विशेष चार्ट व चित्रों की सहायता से हाथियों की लगातार घट रही संख्या पर चिंता जताई। साथ ही क्षेत्रीय जनता से हाथियों के संरक्षण को सहयोग की अपील भी की। कार्यक्रम के दौरान डॉ.पीसी जोशी की ओर से हाथी संरक्षण से संबंधित साहित्य ग्रामीणों में वितरित किया।

इस मौके पर डबल सिंह रावत, प्रकाश चंद्र नैथानी, दलीप सिंह रावत, गोविंद डंडरियाल, हयात सिंह मेहरा, अनीता अधिकारी, रानी बिष्ट, धनमति देवी, धीरेंद्र नेगी सहित कई अन्य मौजूद रहे। संचालन राजेंद्र जजेड़ी ने किया।

chat bot
आपका साथी