अतिक्रमणों के खिलाफ हो समान कार्रवाई

श्रीनगर गढ़वाल : शहर में सभी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ एक समान कार्रवाई करने की मांग भाजपा अनुसूचित म

By Edited By: Publish:Fri, 05 Dec 2014 10:08 PM (IST) Updated:Fri, 05 Dec 2014 10:08 PM (IST)
अतिक्रमणों के खिलाफ हो समान कार्रवाई

श्रीनगर गढ़वाल : शहर में सभी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ एक समान कार्रवाई करने की मांग भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने नगरपालिका अध्यक्ष से की है। इसी मुद्दे पर मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को पालिका के अधिशासी अधिकारी से भी मिला।

भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने आरोप लगाते हुए कहा कि केवल अनुसूचित जाति और गरीब लोगों को अतिक्रमण हटाने के नाम पर परेशान किया जा रहा है। कहा कि सड़क किनारे की पटरियों पर कई व्यापारियों की ओर से स्थाई अतिक्रमण करने के साथ ही अपनी दुकानों के आगे अवैध रूप से फड़ भी लगवाई जाती है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य कुशलानाथ ने चेतावनी देते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर यदि केवल अनुसूचित जाति वर्ग का उत्पीड़न किया गया तो पालिका के खिलाफ आंदोलन करने के लिए वह बाध्य होंगे। इस मुद्दे पर एक ज्ञापन भी पालिका अधिशासी अधिकारी को दिया गया। कुशलानाथ के साथ ही संदीप कुमार, अरविंद टम्टा, राजकुमार, कविता देवी आदि वार्ता करने वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे।

chat bot
आपका साथी