बालिका शिक्षा के प्रति हों जागरूक : गब्र्याल

By Edited By: Publish:Mon, 24 Mar 2014 05:39 PM (IST) Updated:Mon, 24 Mar 2014 05:39 PM (IST)
बालिका शिक्षा के प्रति  हों जागरूक : गब्र्याल

संवाद सहयोगी, लैंसडौन : एसडीएम लैंसडौन अनिल गब्र्याल ने कहा कि वर्तमान में बालिका शिक्षा को और अधिक प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। उन्होंने बालिकाओं को सरकार की योजनाओं व अधिकारों के प्रति जागरूक करने की बात कही।

राजकीय बालिका इंटर कालेज में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत आयोजित सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीएम गब्र्याल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वर्तमान में महिलाएं देश के शीर्ष सभी क्षेत्रों में प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उन्होंने बालिका शिक्षा को और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षकों से आह्वान किया। समारोह में प्रधानाचार्य नंदा रावत ने एसडीएम गब्र्याल को सम्मानित किया। एनएसएस में योगदान देने के लिए उत्तम गुसांईं, छात्राओं की गणवेश के लिए कंचन खंडेलवाल, स्वेटर एवं अन्य सहयोग के लिए कपिल अरोड़ा, प्रताप सिंह नेगी, विद्यालय कार्य में सहयोग के लिए हबीब उर्र रहमान को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पीएनबी के शाखा प्रबंधक बीएन डोबरियाल, अलकनंदा ग्रामीण बैंक के मोहन सिंह के अलावा, संघ से संदीप अग्रवाल, मुन्नी देवी, लता जोशी को भी सम्मानित किया गया। जबकि क्रीड़ा प्रतियोगिता में ब्लाक स्तरीय प्रदर्शन के लिए मनीषा गुसांई, आशा, सपना, समीक्षा, क्रिकेट के लिए आशा, वॉलीबाल के लिए विनिता, विज्ञान प्रतियोगिता के लिए विनिता तुषारिका, आरती, उज्जवल, मनीषा गुसाई, मोनू, शीतल, करूणा, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस उत्तराखंड के लिए करूणा, रेखा, नेहा गायत्री, सुप्रिया, विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में आल राउंडर के लिए करूणा, क्षेष्ठ स्वयं सेविका मनीषा गुसाई, विनिता, भाषण के लिए मनीषा, समीक्षा, विनिता, चित्रकला के लिए राधा, मेहरीन, निहारिका, कविता के लिए मुस्कान, तुषारिका को सम्मानित किया गया। सर्वाधिक उपस्थिति के लिए कोमल व सर्वश्रेष्ठ गणवेश के लिए मुस्कान को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम का संचालन बबीता ध्यानी ने किया। इससे पूर्व छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

chat bot
आपका साथी