नामजद मुकदमा दर्ज होने से भड़के कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका, केस वापस लेने की मांग

कांग्रेस जिलाध्यक्ष महानगर अध्यक्ष के अलावा कांग्रेसी पार्षदों समेत 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर होने से कांग्रसी बौखला उठ़ हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 01:32 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 01:32 PM (IST)
नामजद मुकदमा दर्ज होने से भड़के कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका, केस वापस लेने की मांग
नामजद मुकदमा दर्ज होने से भड़के कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका, केस वापस लेने की मांग

हल्द्वानी, जेएनएन : कांग्रेस जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष के अलावा कांग्रेसी पार्षदों समेत 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर होने से कांग्रसी बौखला उठ़ हैं। देवलचौड़ व बुद्ध पार्क में यूथ कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इसके अलावा मुकदमे वापस करने की मांग को लेकर एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव को ज्ञापन भी सौंपा।

गुरुवार को कांग्रेिसयों ने नगर निगम गेट व नीलकंठ अस्पताल के बाहर प्रदर्शन करने व बुद्ध पार्क से लेकर नगर निगम गेट तक रैली निकाल निगम प्रसाशन के खिलाफ प्रदर्शन किया था। रात में जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल समेत 18 लोगों पर बगैर अनुमति कार्यक्रम करने के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इससे पूर्व बुधवार को नीलकंठ अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे 13 लोगों को भी नामजद किया गया। इसमें भी कांग्रेसी शामिल है। वहीं, विरोध में बुद्ध पार्क में यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत प्रिंस व देवलचौड़ में जिला महासचिव प्रदीप नेगी के नेतृत्व प्रदेश सरकार का पुतला फूंका गया। वहीं, जिला महामंत्री हेमंत साहू के नेतृत्व में लोगों ने एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंप मुकदमे वापस करने की मांग भी की।

यह लोग हुए हैं नाजद नामजद

जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पार्षद नरेंद्र रोडू, हेमंत शर्मा मोना, महेश चंद्रा, रोहित, गुफरान, राजेंद्र जीना, रवि जोशी, गुड्डु वारसी के अलावा ध्रुव कश्यप, पूर्व सभासद शकील सलमानी, तस्लीम, राजू रावत, वरुण भाकुनी, नवीन पांडे, तौफीक, पिन्नू आर्य पर नामजद मुकदमा किया गया है।

हरदा व प्रीतम पर भी हुआ था मुकदमा

लॉकडाउन व अनलॉक सीजन के दौरान महंगाई व अन्य मुद्दों पर प्रदर्शन करना कांग्रेसियों को मुश्किल में डाल रहा है। इससे पूर्व दून में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत 150 लोगों पर केस दर्ज किया गया था। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भी मुकदमा हुआ। अब हल्द्वानी में भी प्रदर्शन करने पर कांग्रेसियों को पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा।

chat bot
आपका साथी