योग से जोगेंद्र व ध्यान से सुमित करते हैं दिन की शुरुआत

चुनावी आपाधापी में खुद को फिट रखना भी किसी चुनौती से कम नहीं। प्रत्याशी इस भागदौड़ में खुद को स्वस्थ रखते हुए अधिक से अधिक लोगों से मिल सके। इस‍के लिए वे कई उपाय करते हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 06:12 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 06:12 PM (IST)
योग से जोगेंद्र व ध्यान से सुमित करते हैं दिन की शुरुआत
योग से जोगेंद्र व ध्यान से सुमित करते हैं दिन की शुरुआत

नैनीताल, (जेएनएन) : चुनावी आपाधापी में खुद को फिट रखना भी किसी चुनौती से कम नहीं। ऐसे में जब खुद प्रत्याशी हो और प्रचार के लिए समय बहुत कम बचा हो, तो इस भागदौड़ में स्वस्थ रहते हुए अधिक से अधिक लोगों से मिल सके। इसके लिए शहर के मेयर प्रत्याशियों ने खुद को कूल रहते हुए खाने-पीने में भी विशेष सावधानी बरत रहे हैं। वे विभिन्‍न योग व ध्‍यान क्रियाओं का सहारा लेते हैं।

भाजपा के मेयर प्रत्याशी डॉ. जोगेंद्र रौतेला सुबह सात बजे उठते हैं। स्नान-ध्यान व योग से  दिन की शुरूआत कर रहे हैं। चाय दिन भर में कई बार हो जाती है, लेकिन दोपहर का भोजन भी सादा ही होता है। यह भोजन जहां सभा होती है, उसी क्षेत्र के कार्यकर्ता के घर पर हो जाता है। रात का भोजन घर पर ही होता है।चुनाव संयोजक तरुण बंसल कहते हैं, कूल रहते हुए भी वह खुद को फिट रखने की कोशिश करते हैं।

कांग्रेस मेयर प्रत्याशी सुमित हृदयेश मेडिटेशन से दिन का आगाज करते हैं। हालांकि वह पहले आधे घंटे तक मेडिटेशन करते थे लेकिन इस समय अति व्यस्तता के चलते 15 मिनट ही करते हैं। वह मानते हैं, मेडिटेशन से खुद को रिलैक्स किया जा सकता है। सुबह हल्का नाश्ता और भीगे हुए बादाम लेते हैं। दोपहर में कार्यकर्ताओं के साथ ही पैकेट या फिर किसी के घर पर भोजन हो जाता है। शाम को समय मिलने पर टोस्ट और रात को रोटी व चावल घर पर ही लेते हैं।

भागदौड़ में स्वस्थ रहने के लिए जानें डायटिशियन के टिप्स : डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय की डायटिशियन आशा सिंह बताती हैं, अत्यधिक भागदौड़ से एनर्जी का लेवल कम हो जाता है। मानसिक दबाव भी अधिक होने लगता है। ऐसे में खुद को फिट रखने के लिए कार्बोहाइड्रेट वाले खाद्य पदार्थ लें। 8 से 10 गिलास पानी पिएं। समय मिलते ही फलों का सेवन व जूस पीएं। सुबह बादाम व अखरोट लेना बेहतर रहेगा। तली-भुनी चीजों से दूर रहें। अगर ब्लड प्रेशर ज्यादा है तो नमक का सेवन कम करें।

यह भी पढ़ें : अति संवेदनशील हैं नैनीताल जिले के अधिकांश मतदान केंद्र

यह भी पढ़ें : पौने दो साल हुए अभी तक स्टार्ट न हो पाई डबल इंजन की सरकार : प्रीतम सिंह

chat bot
आपका साथी