हरक सिंह रावत, सरिता आर्य और भाजपा को लेकर यशपाल आर्य ने कही बड़ी बात

उत्तराखण्ड चुनाव 2022 यशपाल आर्य ने महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के पार्टी छोड़ भाजपा से जुड़ने पर कहा कि जल्द सरिता को अपनी गलती का एहसास हो जाएगा। कांग्रेस ने उन्हें नगरपालिका अध्यक्ष के बाद दो बार विधायक का टिकट देकर बड़ा सम्मान दिया था।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 19 Jan 2022 02:02 PM (IST) Updated:Wed, 19 Jan 2022 02:02 PM (IST)
हरक सिंह रावत, सरिता आर्य और भाजपा को लेकर यशपाल आर्य ने कही बड़ी बात
स्वराज आश्रम में प्रेसवार्ता के दौरान यशपाल आर्य ने बुधवार को किसानों को लेकर बनाई बुकलेट जारी की।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य ने महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के पार्टी छोड़ भाजपा से जुड़ने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जल्द सरिता को अपनी गलती का एहसास हो जाएगा। कांग्रेस ने उन्हें नगरपालिका अध्यक्ष के बाद दो बार विधायक का टिकट देकर बड़ा सम्मान दिया था। जबकि अब वह उस दल में चली गई, जहां आंतरिक लोकतंत्र ही नहीं है। जल्द सरिता को यह अनुभव हो जाएगा।

स्वराज आश्रम में प्रेसवार्ता के दौरान यशपाल आर्य ने बुधवार को किसानों को लेकर बनाई बुकलेट जारी की। कहा कि वादा किसानों की आय दोगुना करने का था। मगर लखीमपुर खीरी में कुचल दिया गया। किसान आंदोलन में 700 लोगों की मौत के बावजूद पीएम से लेकर किसी अन्य बड़े नेता ने भी एक शब्द संवेदना के तौर पर नहीं बोला।

पांच राज्यों के चुनाव में हार के डर से केंद्र सरकार ने काले कानून वापस तो ले लिए। लेकिन बार-बार भाजपा के नेता फिर से इस मुद्दे पर विचार करने की बात कहकर किसानों को धमका रहे हैं। वहीं, कांग्रेस को किसानों की हितैषी बताते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा इस वर्ग की आवाज को उठाया। इस दौरान प्रदेश मीडिया कोर्डिनेटर जरिता लेतफलांग, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व प्रमुख भोला दत्त भट्ट आदि मौजूद थे।

हरक और टिकट का फैसला शीर्ष नेतृत्व लेगा

टिकट वितरण में देरी के सवाल पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी अपना काम कर चुकी है। अब शीर्ष नेतृत्व को निर्णय लेना है। वहीं, हरक सिंह रावत की वापसी के सवाल पर भी पार्टी के निर्णय को ही अहम बताया।

chat bot
आपका साथी