महिला व बाल विकास मंत्री ने एसिड अटैक पीड़िताओं का जाना दुख-दर्द, बोलीं दिलाएंगे राेजगार

एसिड अटैक की शिकार महिलाएं भी दिव्यांग प्रमाण पत्र व रोजागर प्राप्त कर सकेंगी। इसकी जिम्मेदारी महिला व बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को दी गई है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 16 Jun 2020 07:22 PM (IST) Updated:Tue, 16 Jun 2020 07:22 PM (IST)
महिला व बाल विकास मंत्री ने एसिड अटैक पीड़िताओं का जाना दुख-दर्द, बोलीं दिलाएंगे राेजगार
महिला व बाल विकास मंत्री ने एसिड अटैक पीड़िताओं का जाना दुख-दर्द, बोलीं दिलाएंगे राेजगार

रुद्रपुर, जेएनएन : एसिड अटैक की शिकार महिलाएं भी दिव्यांग प्रमाण पत्र व रोजागर प्राप्त कर सकेंगी। इसकी जिम्मेदारी महिला व बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को दी गई है। महिला व बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को प्रदेश के सभी एसिड अटैक पीड़िताओं से आनलाइन संवाद किया। जिसमें उन्होंने पीड़ित महिलाओं को हो रही समस्याओं के बारे में चर्चा की।

महिलाओं ने विभिन्न मामलों में अमानवीय हरकतों के बारे में मंत्री को अवगत कराया। जिसमें उन्होंने घटना के वक्त उनके जीवन, परिस्थिति व आर्थिक हालातों पर बात की। मंत्री रेखा आर्या ने शिक्षित महिलाओं को नौकरी, अशिक्षित महिलाओं को स्वरोजगार एवं असहाय व शारीरिक रूप से मजबूर महिलाओं को पेंशन देने का निर्णय लिया।

भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी ईश्वरी प्रसाद राठौर ने बताया कि सभी जिलों के डीपीओ को एसिड अटैक से पीड़ित महिलाओं के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के साथ ही सभी महिलाओं के दस्तावेज निदेशालय से मंगवाए और इस पर कार्रवाई करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि एसिड सर्वाइव के साथ सरकार पूरी तरह से साथ है। उनकी हर संभव मदद की जा रही है। संवाद का ये कार्यक्रम इसी दिशा में एक प्रयास है।

नेपाल ने चला नया पैंतरा, भारत के तीन गांवों के ग्रामीणों को द‍िया नागरिकता का न्यौता 

जिला जेल में रखे जाएंगे नैनीताल व ऊधम सिंह नगर के नए कैदी, पुराने कैदियों को किया जाएगा शिफ्ट 

chat bot
आपका साथी